दैनिक भास्कर
मायानगरी में वायु प्रदुषण की समस्या गंभीर, १० वर्षो में शिकायतों २३७ फीसदी बढ़ी

वायु प्रदुषण की समस्या मुंबई में गंभीर बन गई है। उपनगरों के लोग प्रदुषण से सबसे ज्यादा प्रभावित है। प्रदुषण से जुडी शिकायतों के आंकड़े से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। बीते १० वर्षो में प्रदुषण से संबंधित शिकायतों २३७ फीसदी बढ़ी है। सबसे ज्यादा शिकायतें उपनगरीय इलाकों से मुंबई मनपा (बीएमसी) को मिली हैं। प्रजा फाउंडेशन ने मंगलवार को नागरिक समस्याओं की स्थिति पर एक रिपोर्ट जारी की।